देहरादून
सोमवार को वार्ड संख्या 100 नथुआवाला की पार्षद स्वाति डोभाल द्वारा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर महापौर सौरभ थपलियाल को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही महापौर ने तुरंत पशु चिकित्सक विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
महापौर के आदेश पर पशु चिकित्सक डॉ. वरुण अग्रवाल ने अपनी टीम को तत्काल मौके पर भेजा, जिसके पश्चात क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं को सुरक्षित रूप से कांजी हाउस पहुंचाया गया।
इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए वार्ड पार्षद स्वाति डोभाल सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने माननीय महापौर सौरभ थपलियाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि नगर प्रशासन की यह तत्परता जनहित में एक सराहनीय कदम है और इससे भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।