ऋषिकेश उप जिलाचिकित्सालय के चिकित्सकों ने निकाली 8 किलो की रसौली,45 वर्षीय बीना थी पिछले कई सालों से दर्द से परेशान

देहरादून/ ऋषिकेश

उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के सर्जन डॉक्टर लोकेश सलूजा की टीम ने एक जटिल आपरेशन कर महिला के पेट से 8 किलो की रसोली निकालकर महिला की जान बचाई है। महिला काफी दिनों से पेट में रसोली के कारण पेट दर्द से परेशान थी।

यह जानकारी देते हुए चिकित्सालय के सर्जन डॉ लोकेश सलूजा ने बताया कि पौड़ी जनपद की कलजीखाल निवासी 45 वर्षीय बीना डबराल पत्नी संतोष डबराल पिछले कई वर्षों से पेट दर्द से परेशान थी। वह उपचार के लिए चिकित्सालय में आई। जिसका अल्ट्रासाउंड करने के बाद पता चला कि उसके गर्भाशय में काफी बड़ी रसोली हैं। जिसको जांच के बाद आपरेशन के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जांच में बीना में खून की कमी पाई गई जिसके लिए उसको चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।

वीरवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ बीना का सफल आपरेशन किया गया और उसके पेट से लगभग 8 किलो की रसोली निकाली गई। जिसकी लंबाई लगभग 18 सेंटीमीटर है।

चिकित्सकों की टीम में डॉ.राजीव गर्ग, डॉ. आनंद सिंह राणा, संगीता, नंदनी, सीमा, शोभन के साथ ही कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विकास धस्माना भी आदि मौजूद थे।

कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विकास धस्माना ने बताया कि बीना कई वर्षों से पेट के दर्द से परेशान थी। उन्होंने हंस फाउंडेशन, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, जिला अस्पताल पौड़ी सहित अन्य कई चिकित्सायों में जांचे करवाई मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

बीना के परिजनों द्वारा इस संबंध में मुझको बताया तो मैंने उन्हें उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में नियुक्त सर्जन डॉ सलूजा को दिखाने की सलाह दी। आज बीना का डॉ सलूजा ने सफल आपरेशन कर उसके पेट से 8 किलो की रसोली निकाल दी जिससे बीना और उनके घर वालों को भी राहत मिली है। परिजनों ने भी डॉ लोकेश सलूजा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *