अजीत दादा की याद में हरिद्वार से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा जो काशी, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के साथ ही रामेश्वरम और कन्या कुमारी तक पहुंचेगी..धीरज शर्मा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अजीत दादा की याद में हरिद्वार से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा जो काशी, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के साथ ही रामेश्वरम और कन्या कुमारी तक पहुंचेगी..धीरज शर्मा

देहरादून/हरिद्वार

हाल ही में प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार पहुंची जहां विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित कर दी गई। अजीत पवार की अस्थियां राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा हरिद्वार के वीआईपी घाट लेकर पहुंचे थे, जहां उनके पुरोहित अभिषेक झा ने अस्थियों का विसर्जन विधि विधान के साथ करवाया।

अस्थि विसर्जन करने आए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। वहीं इस यात्रा का विस्तार दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक होगा, जहाँ की विभिन्न पवित्र नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया की अजीत दादा की विचारधारा को मानने वाले लोग पूरे हिंदुस्तान में हैं। हम इस यात्रा के माध्यम से हर उस कार्यकर्ता और प्रशंसक को उनके अंतिम दर्शन का अवसर देना चाहते हैं जो उनसे जुड़ाव महसूस करता है।

इस कार्यक्रम में धीरज शर्मा के साथ तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित,पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, डॉ बृजेश यादव,डॉ विमल शर्मा,सौरभ आहूजा,युवराज सिंह,अंकित चौधरी आदि सहित सैकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *