वेद उनियाल विचार मंच के तत्वाधान से चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह 2026 संपन्न,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल

देहरादून
वेद उनियाल विचार मंच द्वारा वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित कियाजा रहा है।
इस वर्ष मंच के द्वारा उत्कृष्ट सम्मान समारोह शहीद स्मारक कचहरी परिसर देहरादून में रविवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी ओमी उनियाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष /राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल व अति विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान पूर्व विधायक व राज्य आंदोलनकारी ओम गोपाल रावत उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा राज्य आंदोलनकारी नेत्री उर्मिला शर्मा व मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक लुसून टोडरिया राज्य आंदोलनकारी नेत्री द्वारिका बिष्ट रहे ।

वर्ष 2026 में मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से विभिन्न विभूतियों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।जिसमें उत्तराखंड की लोकगाथाओं,लोक इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बारामासा के राहुल कोठियाल, उत्तराखंड के इतिहास व लेखन के क्षेत्र में शीशपाल सिंह गुसांईं, साहित्य के लिए कवयित्री पूजा ध्यानी अमोली, सामाजिक कार्यों के लिए सुरेन्द्र सिंह थापा तथा नशा मुक्ति आंदोलन को कुशल संचालन तथा नव युवकों के बीच जन जागरण मूवमेंट हेतु कुसुम जोशी को वर्ष 2026 मंच द्वारा उत्कृष्ट सम्मान दिया गया।

संचालन मनोरथ प्रसाद ध्यानी व पूरन सिंह लिंगवाल ने किया।वक्ताओं मे अन्नू पंत, जगदीश कुकरेती, डी के पाल, एन के गुसाईं, श्रीमती द्वारिका बिष्ट,सतीश धौलाखंडी, दीपू सकलानी,आदि ने विचार रखे।
इस अवसर पर आंदोलनकारी विनोद असवाल, सतेंद्र नौगाई, विपिन रावत,दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत,नित्यानंद बंगवाल, विक्रम सिंह राणा, बिजेंद्र राणा, उपेंद्र सेमवाल, मोहन खत्री, सुदेश सिंह, राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट, नमन चंदौला,दुर्गा ध्यानी, सुशील ममगाईं, उमेश इष्टवाल, जोगेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा,राकेश जुयाल, संजय बलूनी, ध्यान पाल बिष्ट, वीर सिंह रावत, मोहन थापा, गणेश डंगवाल, यशोदा रावत, पुष्पा रावत, बेलमती बेलवाल नमन चंदौला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *