दून पुलिस ने 24 घटे से पहले ही तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड को सुलझा दिया,हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,फायरिंग में पैर में लगी गोली अस्पताल में दाखिल

देहरादून

बुधवार की सुबह तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड का जवाब देर रात दून पुलिस ने शूटर और बदमाशों को एनकाउंटर कर उन्हीं की भाषा में दे दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस ने पिछले 24 घंटो में सघन नाकेबंदी चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना को अंजाम देने वाले शूटर और उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

इसी दौरान रायपुर क्षेत्र के लाडपुर जंगल के सात ही डोईवाला से आगे लालतप्पड़ के जंगल में हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारी और गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे अभियान की कमान स्वयं एसएसपी देहरादून अजय सिंह संभाल रहे थे, और मौके मुठभेड़ के बाद बदमाशों को इलाज के लिए पहुंचाए गए अस्पताल में देखने भी गए। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हत्याकांड के दोनों शूटर के कब्जे से देसी तमंचा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। बताते चले कि इस घटना के बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे.जिसका असर इन बदमाशों की धरपकड़ से देखने को मिला।

दून पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुल ली है। पुलिस अब उनसे घटनाक्रम और इस हत्या की वजह से संबंधित सभी पहलुओं को लेकर लगातार पूछताछ जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *