देहरादून/हल्द्वानी
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर अवैध हथियारों की खेप को बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर से 02 देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खुद पुलिस भी इससे हैरत में है।
दरअसल यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। सुनवाई से पहले संवेदनशील क्षेत्र में हथियार मिलने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि एक बर्खास्त शिक्षक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और कभी भी इसका किसी भी मौके पर गलत इस्तेमाल कर सकता है ल।
इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनभूलपुरा थाना पुलिस द्वारा टीम गठित कर छापा मारा गया। मौके पर तलाशी के दौरान पीस को आलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए।
मौके से पुलिस को बरामद सामग्री में 315 बोर का एक तमंचा और 02 कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा और 04 कारतूस,
7.62 एमएम का एक कारतूस (AK-47 में प्रयुक्त) और इसके साथ ही 7.65 एमएम के 10 कारतूस शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपित मोबिन खान को मौके से गिरफ्तार कर बताया कि वह पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल काट चुका है। इसी प्रकरण के चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। अभी हाल ही में वह जेल से छूटकर घर लौट आया था।
परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें डराता-धमकाता था। इससे पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति पर भी कन्फ्यूजन हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बर्खास्त कर्मचारी है जिसकी मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस के सामने ही उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस की सतर्कता से समय रहते टाल दिया गया।