उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी का चयन परिणाम घोषित,अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट का देखिए लिंक – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी का चयन परिणाम घोषित,अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट का देखिए लिंक

देहरादून

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 65/उ.आ.से.च.आ./2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

आयोग की विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 284/परीक्षा/2025-26 दिनांक 27-02-2026 के अनुसार उक्त पदों के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञप्ति एवं प्रासंगिक सेवा नियमावलियों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप, आयोग द्वारा जारी चयन परिणाम में अंकित अभ्यर्थियों के चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 02 मार्च, 2026 से संबंधित जनपदों में, जहां से अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया था, संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड के माध्यम से संपादित कराया जाएगा।

चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है-

https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s34ffd0e19d2069412274bd3025b0e176c/uploads/2026/02/20260227397760641.pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *