देहरादून
डाक विभाग लगातार अपने ग्राहकों के साथ मदैव उनकी समस्याओं को सुलझाने और अच्छी सर्विस देने हेतु प्रयानरत रहा है व इसी क्रम में डाक विभाग उत्तराखण्ड परिमण्डल के द्वारा हर बार की तरह इस बार भी अपने ग्राहकों की सुलभ प्रतिक्रिया व शिकायतों के निदान हेतु आगामी दिनांक 30 मार्च 2026 अपराहन 4 बजे से त्रैमासिक डाक अदालत का आयोजन करने जा रहा है जिसके लिए डाक विभाग से सम्बंधित शिकायतों का स्पष्ट पूर्ण तथ्यों पर आधारित होना आवश्यक है।
डाक विभाग से सम्बंधित कोई भी शिकायत बिशेष रूप से रजिस्ट्री, पार्सन, वी०पी०, मनीऑर्डर एवं बचत बैंक में मम्बंधित शिकायते, जनता में उक्त अदालत में सुनवाई हेतु दिनांक 27-03-2026 तक सम्बंधित प्रखंडों के समक्ष अंकित नियुत अधिकारी के नाम व पते पर आमंत्रित की जाती है।
प्रत्येक शिकायत के लिए अलग-अलग शिकायती पत्र स्वीकार किये जायेंगे। शिकायती पत्र के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में ‘डाक अदालत हेतु शिकायत’ लिखा होना चाहिण। डाक अदालत निम्न किसी प्रकार की शिकायत स्वीकार नहीं करेगी:-
1. जो न्यायालय द्वारा निर्णित किये जा चुके होंगे
2. जो मामले उपभोक्ता फोरम में चल रहे हो।
3. जो मामले डाक महानिदेशालय द्वारा निपटाए जा चुके हो।
4. जो मामले पहले ही डाक अदालत में मम्मिलित हो चुके हों, या अस्पष्ट हो।
यह डाक अदालत इस परिमण्डलीय कार्यालय के साथ विभित्र मण्डलीय कार्यालय में भी दिनांक 30-03-2026 अपराह्न 16:00 बजे ही आयोजित की जायेगी, जिसके लिए चयनित कार्यालय व सम्बंधित अधिकारी निम्नलिखित हैं…
