BHEL के निकट सुभाष नगर रिहायशी क्षेत्र में देर रात घूमता गुलदार सीसीटीवी में हुआ कैद

देहरादून/हरिद्वार

इन दिनो जंगल से सटे इलाकों ने वन्य जीवों की आमद बढ़ती नजर आ रही है। चाहे भालू हो,हाथी ही या फिर गुलदार। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही वन्यजीव कई बार पालतू जानवरों या फिर मनुष्य को घायल करके या अपना शिकार बनाके निकल लेते हैं और विभाग हाथभ मिलता रह जाता है।

लेकिन लगातार हो रहे हमले पीछे चिंता का विषय छोड़ जाते हैं।

और कई कई दिन तक लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगते हैं।

ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के BHEL से सटे सुभाष नगर में देर रात घूमते गुलदार ने लोगों को नींद उड़ा दी है। गुलदार सीसीटीवी में कैद नजर आया लेकिन मोहल्ले के कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनके भाग खड़ा हुआ।

हालांकि क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को शिकायत कर दी है और विभाग ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *