नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय और तिथि हुई निर्धारित, अक्षय तृतीया पर खोले जायेंगे मंदिर के कपाट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय और तिथि हुई निर्धारित, अक्षय तृतीया पर खोले जायेंगे मंदिर के कपाट

देहरादून/उत्तरकाशी

नवरात्रि के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि और समय का हिन्दू पंचांग अनुसार घोषणा जारी कर दी गई है।

वहीं दूसरी और गंगोत्री धाम में लगातार बर्फबारी भी देखने को मिल रही हैं। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर साबित हो सकती है। हालांकि फिलहाल भी गंगोत्री धाम में कुछ दुकानें खुली हुई हैं। कपाट खुलने के बाद सभी दुकाने पूर्ण रूप से खुल जाएगी।

समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होंगी।

रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेंगी। उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी।

बताते चले कि अक्षय तृतीया के अवसर पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *