3 बजे लोग हुए शॉक,मोबाइल पर बजा तेज सायरन,“Extremely Severe Alert” का आया मैसेज, मौसम की चेतावनी का अगले 24 घंटे का एलर्ट

देहरादून

शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के लगभग उत्तराखंड में अचानक कई मोबाइल फोनों पर तेज सायरन के साथ “Extremely Severe Alert” का मैसेज पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस अलर्ट में राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के खतरनाक रूप लेने की चेतावनी दी गई है। मैसेज के मुताबिक प्रदेश में तेज बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी के लिए अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की गई है, जिसमें अगले 24 घंटों में बारिश, बर्फबारी (3000 मीटर से ऊपर) और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह संदेश आपातकालीन चेतावनी की प्रभावशीलता की जांच के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के परीक्षण का हिस्सा है)

प्रभावित स्थान…बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी।

खतरे…हल्की से मध्यम बारिश, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों (>3000 मीटर) में हिमपात, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरना।

अलर्ट स्थिति… यह आपातकालीन अलर्ट सिस्टम के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली उच्च प्राथमिकता वाली चेतावनी है, जिसका उद्देश्य तैयारियों का परीक्षण करना है।

समय: अगले 24 घंटे….

सुझावित कार्यवाही… उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचें, जल निकायों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें और नवीनतम जानकारियों पर नजर रखें।

यह अलर्ट सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के परीक्षण के रूप में कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *