कार गिरी 150 मीटर नीचे खाई में,पूर्वसैनिक कार चालक की मौत, पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कार गिरी 150 मीटर नीचे खाई में,पूर्वसैनिक कार चालक की मौत, पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

देहरादून/चमोली

जनपद के नंदकेसरी में चिड़िगा रोड के पास एक कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस को कार दुर्घटना की सूचना चिड़िगा व तलसारी के स्थानीय लोगों से मिलीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि को कोठी गांव के पूर्व सैनिक दर्शन सिंह उम्र 43, अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर आ रहा था। नंदकेशरी से करीब एक किमी दूर कार करीब 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई। रात्रि नौ बजे काफी संख्या में चिडिंगा, चेपडों व कोठी गांव के लोग व पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन शव के फंसे होने से निकालने में करीब तीन घंटे लग गए।

पुलिस की टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी से खींचा गया।

तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद करीब 12 बजे शव को सड़क पर लाया गया। 108 की। मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक पूर्वसैनिक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *