पूर्व विधायक भीम लाल का कांग्रेस में जाना भ्रष्टाचारियों का स्वाभाविक मिलन, जनता ने चुनाव में उनको पूरी तरह से नकारा हुआ है..MLA शक्तिलाल शाह – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पूर्व विधायक भीम लाल का कांग्रेस में जाना भ्रष्टाचारियों का स्वाभाविक मिलन, जनता ने चुनाव में उनको पूरी तरह से नकारा हुआ है..MLA शक्तिलाल शाह

देहरादून

भाजपा के घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने पूर्व विधायक भीम लाल के कांग्रेस में जाने को भ्रष्टाचारियों का स्वाभाविक मिलन बताया है। उन्होंने कहा, जनता ने दोनों को चुनाव में उनके किए की सजा देते हुए पूरी तरह से नकारा हुआ है।

अपनी प्रतिक्रिया में शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा भीमलाल और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यही आखिरी विकल्प शेष था। क्योंकि पूर्व विधायक पर लगे खरीद फरोख्त के आरोप को सही मानते हुए जनता ने चुनाव में करारा सबक सिखाया था। वहीं प्रदेश की जनता ने भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी को लगातार दूसरी बार बुरी तरह नकार दिया था। आज दोनों की पोल पट्टी आम लोगों के सामने पूरी तरह खुली हुई है, कोई उन्हें स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा चोर चोर मौसेरे भाइयों की तरह उनका एक साथ आना ही उनके लिए अंतिम विकल्प था।

जिस तरह मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है और भ्रष्टाचारियों का पूरी तरह सफाया, उसको देखते हुए कांग्रेस और भीमलाल के लिए भी 2027 के चुनाव अंतिम साबित होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *