सीएस ने एलपीजी, पीएनजी की नियमित आपूर्ति और संभावित योजनाओं के संबंध में ली ऑयल कम्पनियों और उच्च अधिकारियों की बैठक

देहरादून

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के उपरान्त उत्पन्न परिस्थितियों के परिणामस्वरूप गैस एवं ईंधन की नियमित आपूर्ति एवं सम्भावित कठिनाई के समाधान के सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शनिवार को समस्त प्रमुख सचिव/सचिव, महानिदेशक, पुलिस, मण्डल आयुक्त, कुमायॅू/गढ़वाल, समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, समस्त जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कम्पनी के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

1. घरेलू गैस की आपूर्ति के समबन्ध में ऑयल कम्पनी के नोडल अधिकारी एलपीजी स्वर्ण सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है। अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। सचिव, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि स्थिति सामान्य है।

2. समस्त जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपदोें में घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है। किन्तु व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम हो रहा है। सभी के द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बढाये जाने की मांग की गयी।

3. मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को शासन द्वारा जारी 40 प्रतिशत नयी एसओपी के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

4. राज्य स्तरीय समन्वयक,

आईओसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति एवं स्टाॅक सामान्य है। कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि जनपदों में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और कोई समस्या नहीं है।

5. अपर सचिव, कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक की कोई कमी नही है। उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि उर्वरक को निर्धारित सीमा के अन्तर्गत ही वितरण सुनिश्चित किया जाये। किसी भी दशा में दुरूपयोग न होने पाये।

6. मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी की उपलब्धता एवं आपूर्ति के सम्बन्ध मंे विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो रही है। जिस हेतु व्यावसायिक गैस सिलण्डरों की अतिरिक्त मांग होगी। इस हेतु मुख्य सचिव, द्वारा निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी एवं व्यावसायिक गैस की अतिरिक्त मांग भारत सरकार को प्रेषित की जाये। साथ ही ऑयल कम्पनियांे को निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति विगत वर्ष के मांग के अतिरिक्त करवाना सुनिश्चित करेंगे। चारधाम यात्रा में गैस की मांग के सम्बन्ध में सचिव, पर्यटन को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये वास्तविक मांग एवं समाधान के सम्बन्ध में प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाये।

7. मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा गैस के वैकल्पिक व्यवस्था हेतु लकड़ी, सोलर, पिरूल (ब्रिकेट्स), इन्डक्सन, बाॅयोफ्यूल का उपयोग किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित सचिवों को योजना बनाने तथा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

8. पीएनजी (पाईप्ड नैचुरल गैस) के विस्तार के सम्बन्ध मंे नोडल अधिकारी/जीएम गेल गैस द्वारा बताया गया कि राज्य में पांचों सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन) नेटवर्क कम्पनियों को समस्त जनपदों में एनओसी प्राप्त हो गयी है। सभी कम्पनियों द्वारा युद्ध स्तर पर लाईन बिछाने तथा कनैक्शन जारी किये जाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को नियमित रूप से पीएनजी विस्तार के कार्य की समीक्षा करने तथा समाधान करने के निर्देश दिये गये।

9. मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि अन्तर्राष्ट्रीय बाॅर्डर मंे सर्विलान्स बढायी जाये। गैस, फर्टिलाइजर आदि की तस्करी न होने पाये। खाड़ी देशों मंे अप्रवासी उत्तराखण्डियों की सहायता के लिये टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये।

10. बैठक में एक सुझाव यह भी प्राप्त हुआ कि शादी में व्यावसायिक गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने पर विचार किया जाये। विचार-विमर्श के उपरान्त मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शादी के अवसर पर दो अस्थायी गैस कनैक्शन जारी करने के निर्देश ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को दिये गये।

11. बैठक के अन्त में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा एलपीजी एवं ईंधन के सप्लाई चेन की लगातार समीक्षा करने, नियमित प्रवर्तन करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एंव विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

12. बैठक में प्रमुख सचिव, खाद्य श्री एल0फैनई, प्रमुख सचिव, ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव गृह शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, खाद्य आनन्द स्वरूप एवं वीसी के माध्यम से आयुक्त, कुमायूॅ एवं समस्त जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *