उड़ीसा की जेल से फरार 1 लाख का इनामी बदमाश राजा साहनी को नटराज चौक से स्विफ्ट डिजायर कार से उड़ीसा और दून पुलिस ने किया अरेस्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उड़ीसा की जेल से फरार 1 लाख का इनामी बदमाश राजा साहनी को नटराज चौक से स्विफ्ट डिजायर कार से उड़ीसा और दून पुलिस ने किया अरेस्ट

देहरादून/ऋषिकेश

1 अप्रैल बुधवार को उडीसा पुलिसकर्मियों द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर सूचना दी गई कि उडीसा के जनपद कटक के थाना चौदवार में पंजीकृत मु0अ0सं0- 594/2025 धारा 262, 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कटक में निरूद्ध था, दिनांक 02/10/2025 को जेल तोड़कर फरार हो गया था।

उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उड़ीसा पुलिस द्वारा 1 लाख रू0 का इनाम घोषित किया गया था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। उक्त अभियुक्त को त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है।

सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए उक्त संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गइ। साथ ही ऋषिकेश व आस-पास के क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व समन्वित प्रयासांे से उक्त संदिग्ध कार संख्या: पीबी-10-डीएन-0508 को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नटराज चौक से टिहरी जाने वाले मार्ग पर सुमन पार्क के पास रोकते हुए वाहन सवार व्यक्तियों को चैक किया गया तो उडीसा पुलिस द्वारा कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजा साहनी के रूप में की गई। जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) उम्र 34 वर्ष, (1 लाख रू0 का ईनामी)

आपराधिक इतिहास:-

01: मु0अ0सं0- 594/25 धारा 262, 3(5) बीएनएस, थाना चौदवार, जनपद कटक, उडीसा

02: मु0अ0सं0- 07/25 धारा: 109, 310(3), 61(2)(ए) बीएनएस थाना पानीकोईली, जिला जजपुर, उडीसा।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके विरूद्ध अन्य प्रान्तों में भी आपराधिक अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *