आनलाइन समीक्षा बैठक में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया प्रतिभाग,सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में निःशुल्क कुल 799991 पुस्तकों के सापेक्ष 359300 पुस्तके वितरित

देहरादून

बुधवार को मंत्री, डा. धन सिंह रावत , विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में विद्यालयी शिक्षा विभाग की आनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, संस्कृत्त शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार उत्तराखण्ड सरकार, डॉ० धन सिंह रावत द्वारा विभागीय अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये….

1.सर्वप्रथम मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा सभी शिक्षकों अधिकारियों एवं छात्रों को नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ की शुभकामनाए प्रेषित की। इसके पश्चात मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि बुधवार 1 अप्रैल, को राज्य के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्रा विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वित्तरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में आज कुल 799991 पुस्तकों के वित्तरण के सापेक्ष 359300 पुस्तकों को आपण वितरित किया गया। मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा स्वयं देहरादून जनपद के राईका किशनपुर में आनलाइन माध्यम से छात्रों के निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम ने प्रतिभागिता की एवं छात्रों एवं शिक्षकों को आवश्यक मागदर्शन प्रदान किया। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि निशुल्कक पाठ्य पुस्तक वित्तरण कार्यक्रम संपूर्ण सप्ताह तक जारी रहेगा एवं इसी सप्ताह शत प्रतिशत पुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

2.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम की प्रत्येक जनपद व विकासखण्ड स्तर से 01-01 फोटो तथा 01-01 वीडियो भी प्राप्त की जाय।

3.आगामी 7 अप्रैल को राज्य के समस्त विद्यालयों ने प्रवेशोत्सय का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पादित किया जाना है। साथ ही शिक्षकों द्वारा अपने सेवित्त क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर अभिभावकों को प्रेरित करते हुए सरकारी विद्यालयों में नामांकन को बढ़ाया जाय।

4.समस्त विद्यालयों एवं संस्थानों में दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को भीमराव अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा एवं भारतीय संविधान के प्रति सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।

5.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त जनपद, मण्डल एवं निदेशालय स्तर से एक सप्ताह के अन्तर्गत संस्थानों में रिक्त पदों की सूचना महानिदेशालय कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें साथ ही विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं जैसे फर्नीचर, शौचालय, विद्युत संयोजन आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में एक सप्ताह में सूचना निदेशालय स्तर पर उपलब्ध कराना सुनिश्वित्त करें। सभी विद्यालयों ने फर्नीचर एवं पेयजल की उपलब्धत्ता सुनिश्चित की जाए इस हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व सुनिश्वित्त किया जाएगा।

6.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान सत्र में पुस्तकालय मद में आवंटित बजट के अन्तर्गत पुस्तकों की खरीददारी की समीक्षा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर कर ली जाए एवं इसका सत्यापन भी किया जाए।

7.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को नई कार्यदायी संस्था के चयन होने तक छात्र हित के मध्यनजर जारी रखने के निर्देश दिए गए।

8.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा प्रदेश कि विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों में सम्बद्ध अधिकारियों, शिक्षकों तथा कार्मिकों की सूचना महानिदेशालय को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

9.मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि गंभीर बीमारी, विद्यालय/कार्यालय से दीर्घकालीन अनुपस्थित, अधिकारियों, शिक्षकों तथा कार्मिकों की सूवी तत्काल महानिदेशालय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि ऐसे प्रकरणों का पर चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति के उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की जा सके।

10 मंत्री विद्यालयी शिक्षा द्वारा प्रदेश के निजी विद्यालयों हेतु निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से अनावश्यक शुल्क वृद्धि एवं एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने हेतु आदेशित किया गया साथ ही उक्त से संबधित शिकायती प्रकरणों के निस्तारण हेतु राज्य एवं जनपद स्तर पर टोल फ्री नंबर जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, डॉ० मुकुल कुमार सती, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा कंचन देवराडी, जे०पी०काला उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा, रमेश तोमर उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अजीत भण्डारी, उप राज्य परियोजना निदेशक सहित शासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *