उत्तराखंड में 14 और नेताओं को मिले दायित्व,8 नेता गढ़वाल से और 6 कुमाऊं से, दून से वर्मा, बुटोला, चारू और सोनी को मिली जिम्मेदारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड में 14 और नेताओं को मिले दायित्व,8 नेता गढ़वाल से और 6 कुमाऊं से, दून से वर्मा, बुटोला, चारू और सोनी को मिली जिम्मेदारी

देहरादून

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वयों का वितरण शुरू कर दिया। शुक्रवार को 14 नेताओं को विभिन्न परिषदों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनमें गढ़वाल मंडल से आठ और कुमाऊं से छह नेता शामिल हैं।

गोपन सचिव शैलेश बनोली ने नियुक्ति के अलग-अलग आदेश जारी किए। नियुक्ति कार्यभार ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी। सूत्रों के अनुसार नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। चन्यावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि टिहरी के विनोद सुवाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दूसरी तरफ, चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री काशीपुर निवासी सीमा चौहान को मत्स्य विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा से गोविंद सिंह को हथकरघा हस्तशिल्प विभाग में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। चमोली निवासी भाजपा नेता प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग और टिहरी के खेम सिंह चौहान को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है। भावना मेहरा को भी अहम दायित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी दायित्वधारियों को बधाई दी है।

देहरादून के चार नेताओं को अहम दायित्व दिए गए है। इनमें कुलदीप बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही चारू कोठारी राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद, अशोक वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद और बलजीत सोनी को अत्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *