अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट की गालो जन जाति के प्रमुख और प्रसिद्ध कृषि उत्सव मोपीन को दून में शिक्षा प्राप्त के रहे छात्रों ने मनाया धूमधाम से पर्व – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट की गालो जन जाति के प्रमुख और प्रसिद्ध कृषि उत्सव मोपीन को दून में शिक्षा प्राप्त के रहे छात्रों ने मनाया धूमधाम से पर्व

देहरादून

दून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओ ने धूमधाम से मनाया मोपिन पर्व।

सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की गालो जन जाति के प्रमुख और प्रसिद्ध कृषि उत्सव मोपीन को मनाते हुए बताता गया कि ये त्योहार फसल की बुवाई के समय मनाया जाता है। इस दिन गालो जनजाति के लोग देवी मोपिन की पूजा करते हैं और अच्छी फसल के साथ ही खेती में कोई बाधा न आए, समाज में सुख-समृद्धि बनी रहे ऐसी कामना के साथ पर्व को धूमधाम से मनाते हैं ।

देहरादून में अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के छात्र छात्राओं ने हर वर्ष की भाँति धूमधाम से मोपीन त्योहार मनाया इस दौरान छात्रों ने अपनी पारंपरिक पोशाक में अपने लोक गीतों का गायन किया साथ ही सामूहिक नृत्य कर अपनी संस्कृति को अपने प्रदेश से मिलों दूर रह कर भी धूमधाम से मनाया ।

मोपीन फ़ेस्टिवल के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे तुलाज इंस्टिट्यूट के अंतर्राष्ट्रीय एडमिशन हेड दीपक बहुगुणा ने छात्रों को मोपीन फेस्ट की शुभकामनाएं दीं साथ ही मोपीन स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को सम्मानित कर छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *