वार्ड 56 धर्मपुर में महापौर ने किया औचक स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया दिए सफाई दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश

देहरादून
सोमवार प्रातः नगर निगम देहरादून के महापौर औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने धरातल पर उतरे नजर आए उन्होंने वार्ड 56 धर्मपुर में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न स्थानों पर सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान महापौर ने वार्ड के सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
महापौर ने विशेष रूप से नालियों की सफाई, कूड़ा उठान की नियमितता एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर निगरानी रखी जाए और आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।
महापौर थपलियाल ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जाए, जिसके लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *