उत्तराखंड के स्कूलों में बदल गई टाइमिंग्स,शासन ने पुराने आदेश में किए आंशिक परिवर्तन,देखिए नए टाइमिंग्स … – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड के स्कूलों में बदल गई टाइमिंग्स,शासन ने पुराने आदेश में किए आंशिक परिवर्तन,देखिए नए टाइमिंग्स …

देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी लागू कर दी है। यह फैसला छात्रों की दिनचर्या को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।शिक्षा

निदेशक, अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद शासन ने पुराने आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए यह नई टाइमिंग लागू की है।

ग्रीष्मकालीन (Summer) टाइमिंग…

(1 अप्रैल से 30 सितंबर तक)

प्रार्थना सभा: सुबह 7:45 – 8:05

पहली क्लास: 8:05 – 8:45

दूसरी क्लास: 8:45 – 9:25

तीसरी क्लास: 9:25 – 10:05

चौथी क्लास: 10:05 – 10:45

मध्यान्तर: 10:45 – 11:25

पांचवीं क्लास: 11:25 – 12:05

छठी क्लास: 12:05 – 12:45

सातवीं क्लास: 12:45 – 1:25

आठवीं क्लास: 1:25 – 2:05.

शीतकालीन (Winter) टाइमिंग

(1 अक्टूबर से 31 मार्च तक).

प्रार्थना सभा: सुबह 8:50 – 9:10

पहली क्लास: 9:10 – 9:50

दूसरी क्लास: 9:50 – 10:30

तीसरी क्लास: 10:30 – 11:10

चौथी क्लास: 11:10 – 11:50

मध्यान्तर: 11:50 – 12:30

पांचवीं क्लास: 12:30 – 1:10

छठी क्लास: 1:10 – 1:50

सातवीं क्लास: 1:50 – 2:30

आठवीं क्लास: 2:30 – 3:10.

अब पूरे प्रदेश में सभी स्कूलों की टाइमिंग अब एक समान और स्पष्ट होगी।

मौसम के अनुसार समय तय किया गया है, जिससे बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों का ध्यान रखा जा सके,, पढ़ाई के बीच पर्याप्त ब्रेक दिया गया है, ताकि बच्चों पर ज्यादा दबाव न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *