उत्तराखंड के विकास के लिए जनगणना अभियान में बने सहभागी,भविष्य के उत्तराखंड की तैयारी में निर्णायक होंगे जनगणना आंकड़े..महेंद्र भट्ट

देहरादून

भाजपा ने प्रदेश में शुरू जनगणना अभियान की ‘स्व गणना’ प्रक्रिया का स्वागत करते हुए जनता से बढ़चढ़ कर भागेदारी की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे उत्तराखंड के भविष्य की आदर्श तैयारी की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रही है। भविष्य में ये विकास और जनकल्याण की योजनाओं का अधिक प्रभावी तरीके से लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले, उसके लिए अधिकृत तात्कालिक जमीनी आंकड़े और जानकारियों का आना भी जरूरी है। ऐसे ही राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए जनगणना की संविधानिक प्रक्रिया समूचे देश में कराई जा रही है । जिसके क्रम में शुरुआती चरण में स्व गणना प्रक्रिया आज से राज्य में प्रारंभ हुई है। इनके माध्यम से प्राप्त दस्तावेजी आंकड़े राज्य में भी भविष्य की नीतियों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होने वाले हैं।

जिसके संबंध में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, जनगणना से एकीकृत डेटा, बेहतर कल का निर्माण करेगा। जिसको राज्य के परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अभियान केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि उस हकीकत को भी दर्शाता है, जिसके उसके आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं के विस्तार का आधार तैयार किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों को सतर्क करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं अनधिकृत सूचनाओं पर ध्यान न दें। सभी एकमत से राष्ट्र एवं राज्य निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग दें।

एक मजबूत और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के लिए सही जानकारियों और आंकड़ों का होना भी अनिवार्य है। वहीं जनता को भी विश्वास दिलाया कि उनकी साझा की गई जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित होंगी और इसका उपयोग केवल कार्यों और योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों से भी आग्रह की किया कि वे भी घर-घर जाकर लोगों को पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने और सीखने के लिए प्रेरित करें।

पार्टी के सभी जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर की टीमें इस अभियान की सफलता के लिए जन-जन तक पहुंचकर और प्रशासन को सहयोग करेंगी।

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जानकारी ‘स्व गणना अभियान’ के तहत साझा करें, ताकि देवभूमि के विकास की गति और तेज हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *