पार्षदों द्वारा शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार बनाने की मांग को मेयर सौरभ ने दी मंजूरी,जल्द ही होगा लोकार्पण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पार्षदों द्वारा शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार बनाने की मांग को मेयर सौरभ ने दी मंजूरी,जल्द ही होगा लोकार्पण

देहरादून

दून नगर निगम के वार्ड 10 डोभालवाला क्षेत्र पार्षद मोहन बहुगुणा एवं बकरालवाला पार्षद अशोक डोबरियाल द्वारा आज नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को एक पत्र सौंपा गया।

पार्षदों की ओर से मांग की गई कि राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत नेशविला रोड मार्ग पर शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप “शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार” का निर्माण किया जाए।

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए महापौर सौरभ थपलियाल ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान की साथ ही नगर निगम के निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मौके पर शीघ्र निरीक्षण कर प्रस्तावित स्मृति द्वार का (एस्टिमेट) तैयार किया जाए।

महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि स्मृति द्वार का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान हो सके और शहीद को उचित श्रद्धांजलि दी जा सके।

इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने महापौर का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *