लिंको क्लब का 50 वा स्थापना दिवस समारोह न्ई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ हुआ सम्पन्न

देहरादून

लिंको क्लब का 50 वा स्थापना दिवस समारोह प्रिंस चौक स्थित एक होटल में न्ई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ सम्पन्न हो गया।

मुख्य अतिथि के रूप शामिल दून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।

क्लब के संथापक सदस्य अवतार कृष्ण एवम विनोद प्रकाश गुप्ता दिल्ली ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई ।

निरंतर 50 वर्षों से अध्यक्ष पद पर आसीन सुरेश दुसेजा ने बताया क्लब के स्थापना के समय यह संकल्प लिया गया कि समाज सेवा के साथ साथ अपने नगर के पर्यावरण को साफ रखने हेतु प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को शहर में कहीं-न-कहीं वृक्षारोपण अवश्य किया जायेगा।

क्लब द्वारा निरन्तर 50 वर्षों से वृक्षारोपण एवं प्रतिवर्ष 26 जनवरी को प्राइमरी स्कूल, नाला पानी रोड़ पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता रहा है ।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का क्लब के संस्थापक अवतार कृष्ण द्वारा शपथग्रहण कराया गया।

जिसने अध्यक्ष जोगेन्द्र मल्होत्रा,

उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह,

सचिव जगदीप नागपाल,

सह सचिव अनिल अग्रवाल,

कोषाध्यक्ष एस के वर्मा,

सह कोषाध्यक्ष अविनाश मनचन्दा,

सांस्कृतिक सचिव ज्ञान गुप्ता और

ऑडिटर के पर पर के के ओबराय ने शपथ ली।

सांस्कृतिक सचिव ज्ञान प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं मंच संचालन जोगेन्द्र मल्होत्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अगम्या गुप्ता का लोक नृत्य, अशोक खत्री व गोमा खत्री के नेपाली नृत्य को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया । वहीं सानवी गुप्ता ने शिव तांडव नृत्य नाटिका, मनोज शर्मा रेखा व मोनू द्वारा प्रस्तुत गीत और प्राथमिक स्कूल नालपानी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *