श्री हेमकुंट साहिब कपाट खोले की तैयारियां तेज, 8 फीट तक जमी बर्फ को हटाने को सेना और गुरुद्वारा ट्रस्ट अभियान की टीम ने घांघरिया से शुरू किया काम

देहरादून/ऋषिकेश

जनपद चमोली अंतर्गत गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के ऋषिकेश स्थित कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के सेवादारों और सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड ने अरदास के बाद घांघरिया की ओर ट्रेक से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।

हालांकि करीब एक सप्ताह पहले की गई रेकी में हेमकुंट साहिब और अटलकोटी ग्लेशियर क्षेत्र में आठ फीट से ऊपर बर्फ जमी होने की पुष्टि हुई थी।

इस जानकारी के बाद अभियान दल की टीम घांघरिया क्षेत्र में डेरा डालकर प्रतिदिन ऊपर की ओर बढ़ते हुए रास्ते को साफ करे देगी। इस अभियान में सेना के जवानों और सेवादारों का समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि अगले तीन सप्ताह में पूरा मार्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम बना दिया जाएगा। जिससे 23 मई को हेमकुंट साहिब के कपाट खोलने की तैयारियां समय पर पूरी हो सकेंगी। वहीं, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब को शीश नवाने जाने वाला पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है जिसकी तैयारियां पूरी हों चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *