देहरादून/नैनीताल
नैनीताल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के 34 निजी स्कूलों को अनियमितताओं के चलते कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।
जांच में रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं समेत कई क्षेत्रों के स्कूलों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संबंधित उप जिलाधिकारियों और तहसील स्तर के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें। चेतावनी भी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से जिले में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है।
नैनीताल जिले में नोटिस पाने वाले स्कूल…
रामनगर क्षेत्रः जय मोहन पब्लिक स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ओकवुड पब्लिक स्कूल, डीपीएसजी पब्लिक स्कूल, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, रॉयल किड्स स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, मेहरा पब्लिक स्कूल, दीपक खिवराज पब्लिक स्कूल, चाणक्य आईटी सेंटर कॉलेज (बरहैनी), सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, सनराइज पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल।
भवाली/ज्योलीकोट क्षेत्रः एस.एस. साह पब्लिक लर्निंग स्कूल, डी.टी. स्कूल, डी.एस.एस. बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल (ज्योलीकोट), माही विद्या मंदिर (ज्योलीकोट)।
भीमताल/ओखलकांडा क्षेत्रः मल्लीताल पब्लिक स्कूल, वुड ब्रिज स्कूल (ओखलकांडा)।
अन्य क्षेत्रः आयुष्मान कॉन्वेंट स्कूल (गरमपानी), स्कॉलर डेन स्कूल (पिंडरचोड़ा)।
लालकुआं क्षेत्रः एफ.एन. जी मेमोरियल स्कूल, बीडीएस मेमोरियल स्कूल, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीना एकेडमी।
प्रशासन ने इन सभी स्कूलों से जवाब मांगा है और साफ कर दिया है कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।