पुलिस के ऑपरेशन प्रहार से घबराए तस्करों ने महिलाओं को किया आगे,ढाई लाख रूपये की अवैध स्मैक समेत एक 57 वर्षीय महिला की गिरफ्तार

देहरादून

वर्तमान में आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17-04-2026 की रात्रि गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक महिला नशा तस्कर को लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य से अधिक की 8.71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-248/2026 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

सलीना पत्नी स्व.लॉरेंस एडागर निवासी निकट नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 57 वर्ष।

*बरामदगी:*

8.71 ग्राम अवैध स्मैक(अनुमानित मूल्य ढाई लाख रू0 से अधिक)।

*पुलिस टीम*

1-निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर

2-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार

3-का0 नितिन सैनी

4-का0 कवि शर्मा

5-का0 राजदीप

6-का0 विकास

7-म0का0 गीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *