बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा घाटों पर नजर आया आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा घाटों पर नजर आया आस्था का सैलाब,हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

देहरादून/हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

शुक्रवार तड़के से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हर की पौड़ी समेत प्रमुख घाटों पर लोगों ने पवित्र गंगा में स्नान कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

घाटों पर गूंजते “हर हर गंगे” के जयघोष ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बनाये रखा। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ स्नान और पूजा-अर्चना करते नजर आए।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *