विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत गुम हुए 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य के 15 रिकवर मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत गुम हुए 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य के 15 रिकवर मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस ने भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर विकासनगर क्षेत्र से गुमशुदा मोबाईल फोनो को ट्रेसिंग में लगाते हुए उनकी बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। प्रयासों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से करीब 300000/- ₹ कीमत के 15 मोबाईल फोनों को बरामद कर कोतवाली विकासनगर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त सभी मोबाईलो को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से गुम हुए करीब 12 लाख 40 हज़ार रु० कीमत के 62 मोबाईल फोनों को CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *