रविवार को रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग में चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज टीम ने अवैध देवदार लकड़ी के साथ दो अभियुक्त वाहन समेत किए गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

रविवार को रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग में चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज टीम ने अवैध देवदार लकड़ी के साथ दो अभियुक्त वाहन समेत किए गिरफ्तार

देहरादून/चकराता

प्रभागीय वनाधिकारी, चकराता वन प्रभाग के निर्देशों के अनुपालन में चकराता वन प्रभाग में वन अपराधों, अवैध पातन एवं अवैध वन उपज परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इस क्रम में दिनांक 10 मई 2026 को रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान कानासर रेंज की वन विभाग टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध देवदार लकड़ी के परिवहन में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10-05-2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे वन क्षेत्राधिकारी, कानासर रेंज अपनी टीम के साथ मिशो/बुधेर बीट क्षेत्र में संयुक्त गश्त पर थे।

गश्त के दौरान लोखंडी के समीप वन मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन संख्या UK16 TA-0490 एवं एक स्कूटी संख्या UK16 E-8599 संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। टीम द्वारा दोनों वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें बोलेरो वाहन में अवैध रूप से देवदार प्रजाति की गोल लकड़ी लदी पाई गई तथा दो नग देवदार प्रकाष्ठ भी मौके से बरामद किए गए।

वन विभाग की टीम को देखकर संबंधित व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, किन्तु टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक कुल्हाड़ी, एक कटार, दो मोबाइल फोन तथा देवदार गोल प्रकाष्ठ 03 नग, कुल लगभग 0.550 घन मीटर बरामद किया गया।

बरामद सामग्री, दोनों वाहनों एवं अभियुक्तों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय चकराता लाया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) की धारा 26(1), 32, 33, 41, 42 एवं 52 के अंतर्गत वन अपराध पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कार्रवाई में सम्मिलित टीम में अवनीश त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी कानासर रेंज, रमेश , वन दरोगा, अंकित सिंह, वन बीट अधिकारी, रजत शर्मा, वन बीट अधिकारी तथा शमशेर दास, पीआरडी वाहन चालक शामिल रहे।

अभियुक्तों का विवरण….

कासिया उर्फ कार्तिक पुत्र बलिया, निवासी ग्राम एवं पोस्ट लोहारी, चकराता।

रणवीर पुत्र कुमपाल भारती, निवासी ग्राम एवं पोस्ट लोहारी, चकराता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *