नहाते समय गंगा में डूबे 20 वर्षीय हर्षित का शव चौथे दिन SDRF ने किया बरामद,सौंपा लक्ष्मण झूला पुलिस को

देहरादून/ऋषिकेश/पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रान्तर्गत भागीरथी घाट पर 9 मई को डूबे 20 वर्षीय हर्षित उपाध्याय का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने भागीरथी घाट के समीप से बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि 9 मई को 20 वर्षीय हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर उपाध्याय निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा नहाते समय भागीरथी घाट में डूब गया था। जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्चिंग कर रही थी। सर्चिंग के दौरान टीम ने आज चौथे दिन हर्षित उपाध्याय का शव भागीरथी घाट के समीप बरामद कर पुलिस के सपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *