देहरादून
बीती 8 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर विनोद कुमार पुत्र स्व. ईशम सिह निवासी शिवाजी मार्ग, कॉवली रोड, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06/05/2026 था कि रात्रि करीब 02.15 बजे उनका पुत्र आकाश, जो आईटी पार्क स्थित एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इन्जिनियर है। सहस्त्रधारा क्रासिंग पर घर आने के लिए खडा था, जहॉ पर दो अज्ञात स्कूटी सवार लडकों द्वारा उनके पुत्र आकाश को अपनी स्कूटी मे जबरन बैठाकर उसे अपने साथ जामुनवाला पुल प्रेमनगर क्षेत्र मे ले गये, जहां उनके द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुये उसके दो मोबाइल फोन व 600 रूपये छीन लिए और उसे धक्का देकर पुल से नीचे फेंक दिया। घायल आकाश वर्तमान में दून अस्पताल मे उपचाराधीन है, जो घटना के सम्बन्ध में स्पष्ट रूप से नही बता पा रहा है। आवेदक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रेम नगर पर तत्काल मु0अ0सं0 – 88/2027, धारा 109/140(3)/3(5)/309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर को आवश्यक निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 12-05-26 को घटना में शामिल 01 अभियुक्त मृदुल गुरुंग घटना में लूटे गये मोबाइल फोन( आईफोन) के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अश्मित थापा का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से घटना में वांछित अभियुक्त अश्मित थापा को पुलिस टीम द्वारा कोल्हू पानी रोड से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में लूटा गया रियल-मी फोन बरामद हुआ।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा दिनांक 06/05/2026 की देर रात्रि में अपने साथी मृदुल गुरुंग के साथ मिलकर सहस्रधारा क्रॉसिंग से उनके साथ स्कूटी में बैठकर आये एक युवक के साथ !जामुनवाला पुल पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त….
1 – अश्मित थापा पुत्र अमित थापा निवासी कौलागढ़ नियर चिल्ड्रन एकेडमी, थाना कैंट, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
बरामदगी :-
1- एक रियलमी फोन *(कीमत लगभग ₹ 50000 /-)
*पुलिस टीम :-
1- व0उ0नि0 मुकेश थलेड़ी, कोतवाली प्रेमनगर
2- उ०नि० विजय प्रताप राही
3- कां० 2297 संजीत कुमार
4- कां० 599 सतीश कुमार।