देहरादून
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
यह तबादले जनहित एवं विभिन्न इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी किए गए आदेश के अनुसार, 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल को उधमसिंहनगर, जबकि नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगाईं का तबादला पौड़ी गढ़वाल किया गया है।
इसी क्रम में सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात ओशिन जोशी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि चंपावत में तैनात विमल प्रसाद को नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। उधमसिंहनगर में तैनात विमल रावत को 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
हरिद्वार में तैनात नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में तैनात निहारिका सेमवाल को चंपावत तथा पौड़ी में तैनात तुषार बोहरा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।