देहरादून
श्री श्री बालाजी सेवा समिति के सानिध्य मे आज अतुलियम रिसोर्ट भाऊवाला, देहरादून मे 8 निर्धन परिवारों की कन्याओ का विवहा संपन्न कराया।
श्री श्री बालाजी सेवा समिति, के अध्यक्ष श्री अखलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति 600 से अधिक दिव्यांग जरूरतमंद परिवारों की कन्याओ का विवाह करा चुकी है।
दिसंबर 2026 मे 108 निर्धन परिवारों की कन्याओ के विवाह का संकल्प समिति द्वारा लिया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की बहुत ही हर्षउलास के साथ 6:00 बजे 5 दुल्हन की घुड़चढ़ी की गयी, सभी 8 दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर अपने परिवार संग झुमते नाचते गाते बारात लेकर अपनी धुलन को लेने चले, सुन्दर जयमाला के साथ
शाम 7:30 बजे प्रीति भोज
के बाद नवदम्पत्तियों जरुरत का घरेलू सामान, उपहार आदि देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर आर के गुप्ता,दीपक सिंघल, श्रवण वर्मा, रमेश गोयल, मनोज खंडेलवाल,ओपी गुप्ता, विजिया बिष्ट, रीना गोयल, नीता मोहन, रेखा,पवन गोयल, उपेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।