उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेज. जन.बीसी खंडूड़ी का आकस्मिक निधन, प्रदेश में 19 से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित,विद्यालय रहेंगे बंद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेज. जन.बीसी खंडूड़ी का आकस्मिक निधन, प्रदेश में 19 से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित,विद्यालय रहेंगे बंद

देहरादून

उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त,बेहद ईमानदार और अनुशासित चेहरा माने जाने वाले मेजर जनरल (सेनि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी का सोमवार को निधन हो गया। 91 वर्षीय खंडूरी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *