प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पौडी में आगामी पूर्व सैनिक/अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम हेतु विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर को मिली संयोजक की कमान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पौडी में आगामी पूर्व सैनिक/अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम हेतु विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर को मिली संयोजक की कमान

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौडी में आयोजित पूर्व सैनिक/अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम हेतु विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ.प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन पर दिनांक 4 जून 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पौडी में आयोजित पूर्व सैनिक/अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी को कार्यक्रम संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विक्रम सिंह नेगी से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागणों एवं पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व सैनिक/अर्द्ध सैनिक संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *