अखाड़ा शेरान समिति द्वारा आयोजित कुश्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के पहलवानों की जोर आजमाइश,पहाड़ों में कुश्ती का बढ़ता क्रेज तारीफेकाबिल..तिलकराज – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अखाड़ा शेरान समिति द्वारा आयोजित कुश्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के पहलवानों की जोर आजमाइश,पहाड़ों में कुश्ती का बढ़ता क्रेज तारीफेकाबिल..तिलकराज

देहरादून

दशकों से चली आ रही देहरादून कुश्ति उत्तराखंड के अलावा दिल्ली हिमाचल,हरियाणा,यूपी,पंजाब में खासी जानी पहचानी जाती रही है। बावजूद इसके खेलों में कुश्ती जैसे खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने में

अखाड़ा शेरान समिति अपना रुतबा कायम रखें हुए है। अखाड़ा शेरोन समिति रजिस्टर्ड के प्रधान तिलक राज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को होने वाले कुश्ती दंगल में शेडो फाइट नामक संस्थान से पर्वतीय जिलो से काफी बच्चे इस खेल के माध्यम से इस खेल के प्रति अपनी रूचि दिखा रहे है। समिति इन खिलाडियो के हौसलो को सराहती है, कमेटी के संरक्षक देवेन्द्र बजाज व सचिव बृजेश चावला बताते हैं की इस खेल से जुडकर पहलवान अपने भविस्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। शेडों फाइट इंस्टीटयूट से लगभग एक दर्जन खिलाडियो मे अमित ममगाई, अनुराग बहुगुणा ,अर्पित ठाकुर आदि ने अच्छी कुश्ती दिखाकर दर्शको का मन मोह लिया। खराबनौसम के बावजुद आयोजित किए गए दंगल मे कमल ,केशव सेमवाल, चन्दन सिंह , राजकुमार ,उस्ताद फकीर चन्द आदि के साथ बड़ी संख्या मे दर्शक मौजुद रहे । बताया गया कि मुख्य विजेता राजा पहलवान और गुलशेर रूरकी के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *