श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के प्रसंग में सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी द्वारा श्री कृष्ण बाल लीला व अनेकों राक्षसों का वध व गोवर्धन पूजा का वर्णन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के प्रसंग में सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी द्वारा श्री कृष्ण बाल लीला व अनेकों राक्षसों का वध व गोवर्धन पूजा का वर्णन

देहरादून

दून की विकास लोक सहस्त्रधारा रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के प्रसंग में सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी जी द्वारा श्री कृष्ण बाल लीला व अनेकों राक्षसों का वध वह गोवर्धन पूजा का विस्तार से वर्णन किया गया।

जायसवाल निवास पर आयोजित सोमवार की कथा में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, जोगिंदर पुंडीर ने कथा में व्यास गद्दी से आशीर्वाद लिया व आये हुए सभी अतिथियों का व्यास गद्दी से सम्मानित किया गया, क्षेत्रवासियों ने इस सुंदर संगीतमय भागवत कथा का रसपान किया।

इस दौरान आशा एवं अनिल कुमार जायसवाल, पूजा एवं मनोज कुमार जायसवाल, पूजा एवं मनीष कुमार जायसवाल, श्रद्धा एवं आशीष कुमार जायसवाल, सिद्धांत, अभिनव, आर्यन, अनुरूध, यर्थाथ अनुष्का एवं भैवभव कुमार जायसवाल, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा,विनय प्रजापति,हिमांशु कोटनाला क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *