उत्तराखंड शासन ने किए बड़े स्तर पर IPS/ PPS ट्रांसफर, लिस्ट जारी,तत्काल पद पर ज्वाइनिंग के आदेश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड शासन ने किए बड़े स्तर पर IPS/ PPS ट्रांसफर, लिस्ट जारी,तत्काल पद पर ज्वाइनिंग के आदेश

देहरादून

उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आदेशों के अनुसार, कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के एसएसपी रहे आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

वहीं हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी के पद से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून बनाया गया है, जबकि जितेंद्र चौधरी को ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर एसपी अपराध एवं यातायात देहरादून नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का दायित्व सौंपा गया है। ऋद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा सीसीटीएनएस/एससीआरबी का नया आईजी बनाया गया है।

कृष्ण कुमार वीके को ट्रैफिक विंग की कमान दी गई है, जबकि अनंत शंकर तिवारी को सीआईडी का नया आईजी नियुक्त किया गया है। योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ और निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का नया आईजी बनाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। वीर सिंह, लोकजीत सिंह, विमल आचार्य, शांतनु पराशर और अंकुश मिश्रा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आगामी कुंभ मेला-2027 के साथ ही विधान सभा चुनाव की आहट और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ये स्थानांतरण महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *