तीन पीसीएस स्थानांतरित, प्रत्यूष पहुंचे HRDA,राकेश तिवारी को सिटी मजिस्ट्रेट दिन , और MDDA संयुक्त सचिव वहीं गोपाल बिनवाल रुड़की नगर निगम में बने नगरायुक्त – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

तीन पीसीएस स्थानांतरित, प्रत्यूष पहुंचे HRDA,राकेश तिवारी को सिटी मजिस्ट्रेट दिन , और MDDA संयुक्त सचिव वहीं गोपाल बिनवाल रुड़की नगर निगम में बने नगरायुक्त

देहरादून

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या-429, दिनांक 05.06.2026 द्वारा प्रदत्त अनुमति के आलोक में, प्रत्यूष सिंह, पीसीएस को उनके वर्तमान पदभारों से अवमुक्त करते हुये, उन्हें ‘सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (HRDA), हरिद्वार’ का पदभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या-429, दिनांक 05.06.2026 द्वारा प्रदत्त अनुमति के आलोक में, राकेश तिवारी, पीसीएस को ‘नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की’ के पदभार से अवमुक्त करते हुये, उन्हें ‘सिटी मजिस्ट्रेट, देहरादून’ तथा ‘सयुंक्त सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA), देहरादून’ का पदभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही कार्यहित में प्रतीक्षारत गोपाल राम बिनवाल, पीसीएस को ‘नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की’ के पद के सापेक्ष तैनात किया जाता है।

2- संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल नवीन पदभार ग्रहण करते हुये, तद्विषयक आख्या / प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01. उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *