देहरादून
वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून की आई. ई.ई.ई. स्टूडेंट ब्रांच की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग(AGM)- २०२६ का सफल आयोजन होटल टोन्स फ़ूड प्लाजा एंड रेस्टुरेंट, देहरादून में दिनांक ०७-०६-२०२६ को सफलता पूर्वक किया गया। मीटिंग में सभी ऑफिस बैरिअर्स और सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक की शुरुआत वर्ष-२०२५ के ऑफिस बैरिअर्स द्वारा सभी सदस्यों के साथ अपने अनुभवों को साझा कर किया गया। सर्वप्रथम निशा बिष्ट-चेयर-२०२५ ने अपना अनुभव साझा किया, तदोपरान्त आध्या गुप्ता-चेयर WIE एफिनिटी ग्रुप-२०२५ ने, फिर वाईस चेयर-२०२५ अदिति चंद ने, उसके बाद शिवानी धोनी-कोषाध्यक्ष-२०२५ ने, अंत में आर्ची अग्रवाल, सचिव-२०२५ ने अपने किये गए कार्यो का विवरण सभी सदस्यों के साथ साझा किया। ब्रांच कॉउंसलर के.सी मिश्रा ने सभी पूर्व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नवीन ऑफिस बैरिअर्स की घोषणा की। जिसमे सर्वसमिति से स्टूडेंट ब्रांच की चेयर-आर्ची अग्रवाल, वाईस चेयर- वैष्णवी नेगी, कोषाध्यक्ष- यथी पचौरी, सचिव-अदिति सिंह, वेबमास्टर-तनीषा पंत व WIE एफिनिटी ग्रुप का चेयर-स्निग्धा असवाल को वर्ष-२०२६-२७ हेतु चुना गया। सभी पूर्व ऑफिस बैरिअर्स द्वारा नवीन ऑफिस बैरिअर्स को पदभार ग्रहण करवाया गया। बैठक ने उपस्तिथ प्रबजोत कौर, प्रियांशी जोशी, अनंनिया दीक्षित, शिवानी कठैत, भूमिका बुधलाकोटी, दिव्यांशी श्रेष्ठा, स्नेहा धामी ने भी अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये।
सभी पूर्व ऑफिस बैरिअर्स को उनके योगदान हेतु ब्रांच काउंसलर द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रदान किये गए। बैठक में आई. ई.ई.ई. स्टूडेंट ब्रांच के 41 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशा बिष्ट एवं वैष्णवी नेगी द्वारा किया गया।
