आमजन से मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा में बात करते पुलिसकर्मी को एसएसपी डोभाल ने किया लाइन हाजिर

देहरादून

दून एसएसपी पुलिस के खुद के मामलों पर बेहद गंभीर हैं और जनहित में पुलिस कर्मियों के कार्यों को लेकर बेहद गंभीर हैं। जहां एक तरफ जिले में अच्छे कार्य और आचरण वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करा जा रहा है। वही खराब चाल चरित्र और आचरण वाले पुलिस कर्मियों को नजरअंदाज न कर उसकी जांच करते हुए दंड दिया जा रहा है।

हाल ही में एक परीक्षा के दौरान मारपीट करने के आरोपी पुलिस कर्मी को दंडित किया गया है। वहीं सोमवार को भी एक और पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है।

सोमवार को दिनांक 8 जून 2025 को सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ जिस पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया है व शेष प्रकरण मे क्षेत्राधिकारी डोईवाला को प्रारंभिक जांच दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *