मसूरी रोड पर झड़ी पानी क्षेत्र की गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, चारों वार सवार लोगों की मौत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मसूरी रोड पर झड़ी पानी क्षेत्र की गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, चारों वार सवार लोगों की मौत

देहरादून

बुधवार को मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया।

DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुँची। अत्यंत दुर्गम एवं ढलानों के बीच राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है।

वर्तमान में पुलिस, SDRF एवं अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य जारी है। टीमों द्वारा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाने का कार्य खबर लिखे जाने तक जारी था, जिसके उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतकों का विवरण निम्नवत है—

1. सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा

2. मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद

3. सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद

4. संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *