देहरादून
जिला सहकारी भेषज संघ में एक बार फिर से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इस बार बोर्ड में मंजू शर्मा अध्यक्ष और संजय काला निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
देहरादून में जिला सहकारी भेषज संघ का बीते 9 जून को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में 11 निदेशकों में से 10 पर कांग्रेस का कब्जा रहा। वहीं भाजपा के हाथ एक निदेशक आया।
पूर्व मेयर प्रत्याशी व सहकारी बाजार से जुड़े अनुभवी वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि बुधवार को जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून के निर्वाचन हुए और जिसमें सभापति यानि अध्यक्ष के तौर पर मंजू शर्मा और उपसभापति के तौर पर संजय काला निर्विरोध निर्वाचित हुए। बताया कि मंजू शर्मा 2018 से 2023 तक सहकारी बाजार में निदेशक में रही। इससे पहले भेषज संघ में निदेशक रही। वहीं संजय काला पूर्व में क्रय-विक्रय झंडा बाजार समिति में 20 बार अध्यक्ष रहे। साल 1988 से अभी तक लगातार कांगेस का बोर्ड रहा। बताया कि इस बोर्ड में कुल 11 निदेशक है और इसमें से 10 निदेशक कांग्रेस के हैं। सुनीता अग्रवाला, मंजू शर्मा, संजय काला, अनिल धीमान, हर्ष कुमार यादव, आरती रावत, मुकेश शर्मा , आशा भट्ट, सावित्री देवी और रमेश बुटोला निदेशक बने हैं, वहीं एक अन्य निदेशक भाजपा से हर्ष कुमार यादव हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 9 जून में जिला सहकारी भेषज संघ के चुनाव हुए थे और जिसमें से कांग्रेस का बहुमत होने के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस का इस समिति में बना है।
पोखरियाल ने बताया कि अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए मुकेश शर्मा, हेमलता काला, उत्तराखंड सहकारी संघ देहरादून के लिए लेखराज अग्रवाल, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ हरिद्वार लेखराज अग्रवाल, मंजू शर्मा, उत्तरप्रदेश फल एवं साग भाजी भेषज सहकारी संघ लिमिटेड हल्द्वानी अनुराधा शर्मा , संजय काला्र जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून बाबू सिंह नेगी, सावित्री देवी निर्विरोध निर्वाचन घोषित किये गये।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, लेखराज अग्रवाल, विकास शर्मा,सुनीता अग्रवाल एवं हितेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
