ऋषिकेश में रविवार की शाम को चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट के निकट गंगा में नहाते हुए दिल्ली के दंपत्ति तेज बहाव मे बहे SDRF रेस्क्यू में जुटी

देहरादून/ऋषिकेश

ऋषिकेश में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट के पास गंगा नदी में नहाते समय दिल्ली निवासी पति-पत्नी तेज बहाव में बह गए।

दिल्ली के उत्तम नगर जय बिहार नगली निवासी 30 वर्षीय मनीष आर्य और उनकी 28 वर्षीय पत्नी जानकी अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। शाम करीब 5 बजे श्मशान घाट क्षेत्र में गंगा में स्नान के दौरान दोनों गहराई और तेज धार की चपेट में आ गए। साथ आए एक दोस्त ने बचाने की कोशिश की। लेकिन वह भी डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला और त्रिवेणी घाट की वाटर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने स्कूबा उपकरणों के साथ नदी की गहराइयों में 2 घंटे तक सघन तलाश की, लेकिन दंपति का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

SDRF की अपील…

गंगा का बहाव कभी भी बढ़ सकता है। सिर्फ चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। अपरिचित जगहों पर नदी में उतरना जानलेवा हो सकता है। चेतावनी बोर्डों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *