भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तराखंड राज्य मुख्यालय द्वारा 15 जून को शिक्षा निदेशालय सभागार, देहरादून में स्काउट एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय पुरस्कार अलंकरण की होगी संक्षिप्त बैठक

देहरादून

भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तराखंड राज्य मुख्यालय द्वारा 15 जून 2026 को अपराह्न 3 बजे शिक्षा निदेशालय सभागार, देहरादून में स्काउट एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय पुरस्कार अलंकरण संक्षिप्त बैठक होगी।

समारोह में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट बी.एस. बिस्ट, वर्ष 2021 के लिए ,राज्य संगठन आयुक्त गाइड अंजली चंदोला, वर्ष 2023 के लिए पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड आशा सोलंकी, वर्ष 2023 के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी वर्ष 2023 के लिए एवं पोस्टमोस्ट मरणोपरांत स्व. विमला पंत वर्ष 2026 के लिए को राज्य मेडल ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। स्व. विमला पंत को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

राज्य मुख्यालय में “हैम क्लब” की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान के लिए हैम रेडियो विशेषज्ञ प्रदीप कुमार को वर्ष 2026 के लिए विशेष सेवा स्टार अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व के वर्षों के राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट गाइड माननीय भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित्र प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे कार्यक्रम में प्रादेशिक मुख्य आयुक्त एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती तथा प्रादेशिक गाइड कमिश्नर एवं निदेशक सीमेट बंदना गर्व्याल और प्रादेशिक स्काउट कमिश्नर श्री रघुनाथ लाल आर्य एवं प्रादेशिक सचिव आर एम काला प्रादेशिक कोषाध्यक्ष डीआरएन भारती व अन्य प्रतिनिधि व उच्च पदाधिकारी भी साथ उपस्थित रहेंगे।

बताते चलें कि “मेडल आफ मैरिड” एम्स पॉलिसी रूल ऑर्गेनाइजेशन पार्ट -01 चैप्टर-VI में बिंदु 2 एवं 5 के अनुसार विशिष्ट सेवाओं एवं प्रशंसनीय सेवाओं जिसमें वारंटेड पोस्ट में कम से कम 10 वर्ष की गई सेवा के लिए दिया जाता है वहीं “स्टार” किसी एक विशेष उल्लेखनीय कार्य के लिए एक कार्य के लिए एक बार दिया जाता है यह सभी अवार्ड आर्गेनाइजेशन के मेंबर्स को ही दिए जाते हैं जिनके यूआईडी नंबर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *