देहरादून/ सहसपुर
13 जून की शाम को सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष से आए व्यक्तियों 1- रज्जाक पुत्र मासूम , 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत 1. रज्जाक पुत्र मासूम, 2. अमन पुत्र मासूम 3. यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज पुत्र शहीद 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02: सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद 5. इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन उम्र- 58 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसी क्रम में दिनांक 16/05/26 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त इन्तजार पुत्र जमील को तिमली गांव से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
इन्तजार पुत्र जमील निवासी बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र-32 वर्ष।
*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त*
1- रज्जाक पुत्र मासूम, उम्र- 28 वर्ष
2- सलमान पुत्र युनुस, उम्र- 24 वर्ष
3- जावेद पुत्र मासूम, उम्र- 22 वर्ष
4-शहबाज पुत्र शहीद, उम्र- 27 वर्ष
निवासी – ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून*ल
5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र- 58 वर्ष