पद्मश्री,अंतर्राष्ट्रीय शूटर स्व.जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ,सीएम धामी एवं अन्य लोग,जसपाल को किया याद आँखे हुई नम – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पद्मश्री,अंतर्राष्ट्रीय शूटर स्व.जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ,सीएम धामी एवं अन्य लोग,जसपाल को किया याद आँखे हुई नम

देहरादून

बुधवार को दून स्थित मझौन, शूटिंग रेंज में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मौजूद सभी लोगों ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। रक्षा मंत्री ने जसपाल के पिता नारायण सिंह राणा समेत सभी परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, खजान दास , अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *