उत्तरकाशी की विधानसभा यमुनोत्री के चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘परिवर्तन संकल्प’ कार्यक्रम सम्पन्न

देहरादून/चिन्यालीसौड़

जनपद उत्तरकाशी की विधानसभा यमुनोत्री अंतर्गत चिन्यालीसौड़ में मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘परिवर्तन संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा में भागीदारी की। परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से परिलक्षित हो रहा है कि आमजन में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति आक्रोश है और वो बदलाव चाहता है। निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है।

यात्रा के दौरान चिन्यालीसौड़ स्तिथ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, मसूरी से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रदीप रावत, पुरोला नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष बिहारी लाल शाह सहित अन्य सम्मानितजन रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *