70 वर्षीय बुजुर्ग की राजपुर की पॉश कॉलोनी की जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनाकर करोड़ों का सौदा करने के आरोप में दीपक और मान देवी गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

70 वर्षीय बुजुर्ग की राजपुर की पॉश कॉलोनी की जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनाकर करोड़ों का सौदा करने के आरोप में दीपक और मान देवी गिरफ्तार

देहरादून

7 जून को बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बना ली।

पुलिस के अनुसार उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली व अशोक कुमार गुप्ता निवासी दिल्ली को धोखाधड़ी कर बेच दी।

पुलिस के अनुसार उसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए ले लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 108/26 धारा: 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30/06/26 को पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपुर तिराहे के पास से धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त दीपक अग्रवाल व मान देवी को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त…

1- दीपक अग्रवाल पुत्र गोपाल अग्रवाल निवासी 75 देहरा खास, आशीर्वाद एंक्लेव थाना पटेल नगर, देहरादून उम्र- 52 वर्ष।

2- मान देवी पत्नी रतन सिंह निवासी 41 राजपुर रोड, देहरादून, उम्र – 70 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *