कॉस्मेटिक शॉप की आड़ में ड्रग की सप्लाई, शातिर अभियुक्त STF की गिरफ्त में,प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल व कोडीन बरामद

देहरादून/हरिद्वार

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया तो अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए किये । एसटीएफ/ एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अभियुक्त से संबंधित अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई तो अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई, जिन्हे अभियुक्त द्वारा मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।

एसटीएफ द्वारा प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536*

**गिरफ्तार अभियुक्त*

अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार*

संचालक – एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर

*बरामदगी*

* 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप

* ट्रामाडोल कैप्सूल

*अपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त*

1. मु.अ.स 50/19 धारा 8/22 NDPS ACT

2. मु.अ.स. 170/19 धारा 8/22 NDPS ACT

*पुलिस व ड्रग टीम*

* निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा

* ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह जनपद हरिद्वार

* उपनिरीक्षक कमाल हसन

* उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी

* हेड कांस्टेबल मनमोहन

* कांस्टेबल दीपक नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *